फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दीपू बनूड़ ग्रुप का गुर्गा पिस्टल-कारतूस समेत दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दीपू बनूड़ ग्रुप के एक गुर्गे को पिस्टल और कारतूस के साथ दबोचा है। इसकी पहचान अमन कुमार निवासी गांव खिजरगढ़ थाना जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इसको गुप्त सूचना पर स्पाइस लाइट पॉइंट चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ फेज-1 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसको मोहाली की कोर्ट अदालत में पेश किया और अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अमन कुमार नाम का व्यक्ति जो कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दीपू बनूड़ गैंग का गुर्गा है वह अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ मोहाली इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। इस पर पुलिस ने स्पाइस लाइट पॉइंट पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बताए गए हुलिया के आधार पर अमन कुमार की नाके से गुजरने के दौरान पुलिस ने रोककर दबोच लिया। जब इसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें