फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: इंडोनेशिया से डिपोर्ट हुआ गैंगस्टर जोबनजीत बिल्ला, मोहाली एयरपोर्ट से पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को रविवार को इंडोनेशिया से भारत डिपोर्ट किया गया। उसे हवाई यात्रा के जरिये मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाया गया। यहां पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और अमृतसर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अमृतसर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को अपनी कस्टडी में लिया। उसे आगे की पूछताछ और अदालत में पेश करने के लिए अमृतसर ले जाया गया है। रविवार शाम करीब सवा पांच बजे एजीटीएफ की टीम आरोपी को लेकर एयरपोर्ट पहुंची थी।
विज्ञापन

टीम की अगुवाई पुलिस अधीक्षक विक्रम बराड़ कर रहे थे। एयरपोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। जोबनजीत के बाहर आते ही पुलिस ने उसके मुंह पर काला लिबास डाल दिया। पंजाब पुलिस के अनुसार, जोबनजीत बिल्ला लंबे समय से विदेश में छिपकर गिरफ्तारी से बच रहा था। उसके खिलाफ पंजाब में चार हत्या, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। उस पर आम्र्स एक्ट सहित कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले भी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क से भी जुड़ा रहा है।
ऑपरेशन नोमैड हंट'' के तहत कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि आरोपी को भारत लाने की कार्रवाई ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत की गई। यह विशेष मुहिम करीब छह माह तक चली। इस दौरान एजीटीएफ, ओएफटीईसी पंजाब और केंद्रीय एजेंसियों ने तकनीकी निगरानी व खुफिया जानकारी जुटाई। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उसे डिपोर्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। जांच में उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों, विदेश में सक्रिय सहयोगियों और पंजाब में संचालित गैंग नेटवर्क की पड़ताल होगी। उसकी अन्य आपराधिक मामलों में भूमिका की भी जांच की जाएगी। पंजाब पुलिस ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। विदेशों में छिपे अपराधियों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें