फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गैंगस्टर दीपक पटियाला शिफ्ट, रमनदीप को दो दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बनूड़ में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक को राजिंदरा अस्पताल पटियाला शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल में हाई सिक्योरिटी में उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर दीपक के पैर में गोली लगी थी। वहीं, उसके साथी गैंगस्टर रमनदीप को पुलिस ने सोमवार को मोहाली जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग से जुड़े हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि 8 जुलाई को शाहकोट में हवाई फायरिंग करने के बाद दोनों छिपकर रह रहे थे। पटियाला में टोल प्लाजा पर फायरिंग और राजपुरा में ठेके के कारिंदे को गोली मारने के बाद दोनों चंडीगढ़ आ गए थे और सेक्टर-42 के एक होटल में कमरा लेकर रातभर रुके थे। चंडीगढ़ से लौटते समय बनूड़ में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गैंगस्टर रमनदीप बठिंडा में बीएसएनएल में काम करता है।
विज्ञापन

पटियाला में धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर टोल न कटवाने को लेकर टोलकर्मियों से दोनों का झगड़ा हुआ था। झगड़े दौरान दोनों ने टोलकर्मी को थप्पड़ मारा था और रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की थी। रात साढ़े 12 बजे की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
उसके बाद दोनों वैन्यू कार से राजपुरा पहुंचे थे और नलास रोड स्थित शराब ठेके पर लूट के इरादे से कारिंदे को गोली मारी थी। गनीमत यह रही कि वह बच गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। दोनों के खिलाफ बनूड़ थाने में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें