फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: धोखाधड़ी से जमीनों का सौदा करने वाले गैंग का पर्दाफाश, सात आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 32.50 लाख रुपये और पांच लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अवतार सिंह (जाली नाम बहादर सिंह) निवासी गांव दयालपुरा (हाल निवासी किराएदार संतेमाजरा कॉलोनी खरड़), जगदीश कुमार निवासी गांव कलहेड़ी सिटी मोरिंडा जिला रोपड़ (जाली नाम जीत सिंह), जगतार सिंह उर्फ सतनाम सिंह निवासी गांव बदेशां कलां खमाणों जिला श्री फतेहगढ़ साहिब (हाल निवासी सुंदर नगर मोरिंडा), भूपेश मेहता निवासी वार्ड नंबर-2 मोरिंडा, गुरबाज सिंह उर्फ गुरभेज सिंह निवासी गांव पपराली जिला रोपड़, मंगा सिंह और कुलविंदर सिंह उर्फ काली दोनों निवासी गांव लुहार माजरा कलां जिला श्री फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। उनके खिलाफ थाना सदर खरड़ में बीएनएस की धारा 318(4), 316 (2), 336(2), 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त आरोपियों को मामले में नाम जद कर लिया गया है। आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ काली की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन


एसपी देहात मनप्रीत सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह निवासी गांव घडूआं खरड़ ने जगदीश कुमार, अवतार सिंह व जाली नाम गुरमीत सिंह के खिलाफ पुलिस को दी थी। उसका आरोप था कि आरोपियों ने एक जमीन गांव लुहार माजरा कलां जिला श्री फतेहगढ़ साहिब में दिखाई थी। उन्होंने खुद को इस जमीन का मालिक बताया और उससे जमीन की रकम वसूल ली। उसके साथ फर्जी बयाना किया गया। पुलिस ने अमरजीत सिंह के बयान पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 28 जुलाई को आरोपी जगदीश कुमार और अवतार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पूछताछ में कुलविंदर सिंह उर्फ काली, भूपेश मेहता उर्फ मनी, गुरभेज सिंह व मंगे का नाम उजागर किया, जिन्हें भी मामले में नामजद किया गया। आरोपी मंगे से होंडा अमेज, भूपेश मेहता से ब्रीजा, जगदीश कुमार से स्कोडा और आरोपी गुरबाज से थार गाड़ी बरामद हुई। आरोपियों ने अपनी निशानदेही पर 32.50 लाख रुपये रिकवर करवाए।

एसपी ने बताया कि आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ काली व उक्त सभी के खिलाफ पहले भी 12 मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2011 में तीन मामले थाना मोरिंडा और थाना सदर खन्ना, वर्ष 2017 में दो मामले थाना मोरिंडा व बस्सी पठाना, वर्ष 2018 में दो मामले थाना सदर खरड़ व बस्सी पठाना, वर्ष 2022 में एक मामला सरहिंद, वर्ष 2024 में तीन मामले थाना खमाणो, थाना सिटी खन्ना व वर्ष 2025 में एक मामला थाना समराला में दर्ज है। एसपी मनप्रीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोई भी जमीन खरीदने या बेचने से पहले असल मालिकों के बारे में पूरी जांच पड़ताल करने उपरांत ही जमीन का सौदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें