फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा ने बलौंगी में की सख्ती, चार अवैध निर्माण गिराए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा की ओर से पिछले दिनों गांव बलौंगी में की गई कार्रवाई के बाद बुधवार को दोबारा कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने अवैध निर्माणाधीन इमारतों को तोड़ा। इस मौके पर पुलिस टीम के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची गमाडा की टीम का गांव के लोगों के साथ सरपंच और गांववासियों की ओर से विरोध किया गया। इसके बावजूद गमाडा ने कार्रवाई जारी रखी और चार इमारतों को तोड़ा। इसके बाद हालात तनावपूर्ण होते देख गमाडा अधिकारी मौके से चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित बलजिंदर सिंह ने गमाडा के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण करने से पहले उनसे गमाडा के अधिकारियों ने पैसे लिए, फिर भी कार्रवाई की गई है। लोगों का कहना है कि बलौंगी में रहने वाला एक व्यक्ति गमाडा के अधिकारी से मिला हुआ है। वह बार-बार शिकायत कर देता है, इसके बाद गमाडा के अधिकारी कार्रवाई करने के लिए आ जाते हैं। इतना ही नहीं, गमाडा बिना नोटिस दिए कार्रवाई कर रहा है जो कि नियमों के खिलाफ है। गांव के सरपंच बहादर सिंह ने बताया कि गांव में लोग सस्ते प्लॉट लेकर मकान बनाते हैं और गमाडा की ओर से इनको तोड़ दिया जाता है।

गमाडा की कार्रवाई का जब उन्होंने विरोध किया तो गमाडा के अधिकारी की ओर से उनको धमकी दी गई कि वह उनके खिलाफ नाजायज निर्माण करने वालों को पानी और सीवरेज का कनेक्शन देने का मामला दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंधी गमाडा के जिला टाउन प्लानर हरप्रीत सिंह ने कहा कि गमाडा द्वारा जो भी कार्रवाई की जा रही है, वह नियमों के अनुसार की जा रही है। निर्माण कर रहे लोगों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग निर्माण कार्य नहीं रोकते हैं। रिश्वत लेने के बारे में उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भी गमाडा कार्रवाई करता है तो लोगों द्वारा उनके ऊपर रिश्वत लेने के झूठे आरोप लगाए जाते हैं। अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत लेता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें