फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की ऊंची दरों के मामले की सुनवाई में गमाडा के वकील नहीं हुए पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा की ओर से बसाए गए नए सेक्टरों में पानी की ऊंची दरों के मामले की सोमवार को लोक अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान केस पर बहस होनी थी। लेकिन गमाडा की ओर से वकील ही पेश नहीं हुए। जबकि इस मामले में याचिका दायर करने वाले सभी वार्डों के पूर्व पार्षद मौजूद थे। इसके बाद अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 दिसंबर को दोबारा केस पर सुनवाई निश्चित की है। इस संबंधी समन जारी कर दिया गया है। जिसमें सभी पक्षों को हाजिर रहने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक मोहाली शहर में पानी के दो तरह के रेट चल रहे हैं। पुुराने सेक्टरों में पानी के दाम काफी कम हैं। यहां पर प्रति हजार लीटर एक रुपये अस्सी पैसे दाम हैं। जबकि नए सेक्टरों में प्रति हजार लीटर नौ रुपये अस्सी लीटर है। इसी मामले को लेकर नए सेक्टरों के पार्षदों ने जिला लोक अदालत में केस दायर किया था। इसमें उनकी ओर से गमाडा, नगर निगम स्थानीय निकाय विभाग को पार्टी बनाया गया था। इस संबंधी सभी विभाग अपना जवाब दाखिल कर चुके हैं।
स्थानीय निकाय विभाग की ओर से अपने जवाब में कहा गया है कि पंजाब में मीटरिंग योजना लागू होने के कारण इस एरिया के हैंड ओवर के काम में देरी हो रही है। हालांकि इस दौरान गमाडा के वकील पेश नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने सभी पक्षों को 12 दिसंबर को हाजिर होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व पार्षद बॉबी कंबोज, हरमनजोत सिंह कुंभड़ा, रजिंदर कौर कुंभड़ा, सतबीर सिंह धनोआ, परमिंदर सिंह तसिंबली, जसबीर कौर अतली, सुरिंदर सिंह रोडा, हरमेश कुंभड़ा, रजनी गोयल व अन्य मौजूद थे। बता देें कि पानी के ऊंचे दामों की वजह से गमाडा के बसाए गए नए सेक्टरों के लोग सबसे ज्यादा परेशानी में हैं। इसमें सेक्टर-76 से 80, 66 से 70, एयरोसिटी, आईटी सिटी समेत कई एरिया शामिल हैं। जबकि इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा जनसंख्या है। लोगों को घर का खर्च तक निकालने में काफी मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें