खरड़। शहर में विभिन्न संगठनों ने एकत्रित होकर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में रोष रैली निकाली। रैली में केंद्र सरकार, प्रधान मंत्री मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की गई।
रैली खरड़ म्यूनिसिपल पार्क से शुरू होकर बस स्टैंड पर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काले झंडे उठाकर रोष जताया। इसके अलावा रैली समाप्त करने से पहले मोदी सरकार का पुतला भी फूंका गया। गुरमुख सिंह ढोलणमाजरा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल अमन तथा भाईचारे व सिख नियमों का पूर्ण तौर पर त्याग कर आरएसएस तथा भाजपा की राह पर चल पड़ा है। आने वाले चुनावों में शिरोमणि अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी का डटकर विरोध किया जाएगा। इस दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में पुलिस मुलाजिम उपस्थित थे। रैली को खरड़ के विधायक कंवर संधू, रेशम सिंह काहलों, लखबीर सिंह, बलजीत सिंह, मनदीप सिंह, फरमान अली, गुलाम मोहम्मद, जत्थेदार भूपिंदर सिंह, कृपाल सिंह, इकबाल सिंह पूर्व सरपंच, जुझार सिंह, अवतार सिंह, इकबाल चन्नी, इकबाल खां, मोहम्मद इकबाल, मन्नण अली, सौदागर खान, मंगत खान तथा बूटा खान आदि ने भी संबोधित किया।