फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
किसानों के समर्थन में रोष मार्च निकालते लोग। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
लांडरां-बनूड़। कृषि कानून रद्द करवाने के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को इस आंदोलन के समर्थन में लोगों ने रोष मार्च निकालने के अलावा इसकी सफलता के लिए अरदास भी की।
विज्ञापन

कृषि कानून रद्द करवाने के लिए किसान जत्थेबंदियों के संघर्ष में अन्य लोगों का भी योगदान मिल रहा है। सोमवार को बनूड़ में बाबा दिलबाग सिंह बाघा, संत बाबा गुरदेव सिंह और बाबा गुरदेव सिंह की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने रोष मार्च निकाला।
गण्यमान्यों ने 26 जनवरी को केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने किसानों पर दर्ज मामले तुरंत रद्द करवाने की मांग की है। केंद्र की सरकार के अड़ियल रवैये के कारण अन्नदाता को संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रोष मार्च में जगजीत सिंह, जग्गी कराला, साधू सिंह, सुखजीत सिंह, जसविंदर जस्सी और प्रीतइंद्र सिंह के अलावा कई महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। रोष मार्च शहर के कई हिस्सों से गुजरता हुआ शाम को गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें