लालड़ू। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालड़ू के मास्टर कैडर (एनपीएस) 26 की एक शिक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी (एस) मोहाली को लिखित पत्र में स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ कथित तौर पर साजिश के तहत नवंबर 2021 से समय पर वेतन का भुगतान करने के बिल पास नहीं कर रही है और उन्हें जून 2022 का वेतन अब तक मिला है। इस कारण वे मानसिक और आर्थिक परेशानियों का शिकार हो रहे हैं।
शिक्षिका ने आरोप लगाया कि पिछले पांच माह का एरियर और बिल अभी भी तक बकाया है। प्रिंसिपल उन पर आर्थिक और मानसिक दबाव बनाकर एरियर के बिल बाहर के किसी निजी व्यक्ति से बनवा रही हैं, जिसका वाउचर और भुगतान की स्टेटमेंट अब तक नहीं दी गई है जो आज 26 जुलाई तक उनको एरियर नहीं मिला है और जून 2022 का वेतन भी लंबित है, जबकि स्कूल के चपरासी से लेकर प्रिंसिपल तक का वेतन मिल चुका है लेकिन मास्टर कैडर एन.पी. एस के 26 शिक्षकों के वेतन में साजिश के तहत देरी की जा रही है, जो अब तक उनके खाते में नहीं डाली गई है। इस मामले को लेकर शिक्षक कई बार प्रिंसिपल से संपर्क कर चुके हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, मोहाली से मांग की कि स्कूल के वित्तीय बिल रिकॉर्ड की जांच की जाए और उनका वेतन और बकाया समय पर जारी किया जाए।
उनके स्कूल में एक क्लर्क है, जिसकी तीन दिन की ड्यूटी लालड़ू में और तीन दिन हंड़ेसरा स्कूल में होती है। छुट्टी होने के कारण वेतन के बिल रह गए हैं। जिन्हें आज ही पूरा कर लिया जाएगा। प्रिंसिपल ने शिक्षकों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। -परविंदर कौर चाहल, प्रिंसिपल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालड़ू।
उक्त मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल और क्लर्क को अपने कार्यालय में बुलाया है और वेतन बिल तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -सुशील नाथ, जिला शिक्षा अधिकारी (एस) मोहाली।