लालड़ू। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अदालत से भगोड़ा हुए एक आरोपी को लालड़ू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे वीरवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे सहायक सब इंस्पेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि लैहली पुलिस चौकी में वर्ष 2017 में एक एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें संदीप सिंह थाना बनूड़ मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी था। वह नवंबर 2019 से अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसको अदालत ने भगोड़ा करार किया हुआ था। हवलदार वरिंदर सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को जलालपुर मोड़ से बुधवार दोपहर को गिरफ्तार किया गया।