फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में पेन मारकर दोस्त का किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना चौकी से मात्र 50 मीटर कि दूरी पर एक खंडहर बिल्डिंग में नशे में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की गर्दन और नाक पर पेन से घातक हमला करके उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमित कुमार निवासी राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक बनी झुग्गियां के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव बिजनपुर, थाना आदमपुर जिला अमरोहा यूपी का रहने वाला है। जबकि आरोपी की पहचान लखन के रूप में हुई है, वह भी यूपी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी लखन को गिरफ्तार करके हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है, जबकि मृतक अमित अभी अविवाहित था। मामले की पुष्टि बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक और कातिल दोनों मजदूरी करते हैं और रविवार की रात दोनों व्यक्ति राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक खंडहर बिल्डिंग की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनकी आपस में बहस हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोपी लखन ने अमित की गर्दन और नाक पर पैन से वार कर दिया। इस कारण वह नीचे गिर गया और आरोपी लखन ने खुनस में उसके साथ मारपीट की और तब तक पीटता रहा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।
इसके बाद आरोपी लखन मौके से फरार हो गया। अमित के परिजन उसकी तलाश में सुबह खंडहर बिल्डिंग की छत पर पहुंचे तो वहां उन्हें अमित का शव पड़ा मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाकर आरोपी की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गाजीपुर स्थित एक सोसायटी से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान आरोपी लखन ने अपना जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में आरोपी ने बताया कि अमित कुमार की वह रात करीब एक बजे मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि उसे गाजीपुर रोड पर स्थित एक सोसायटी से गिरफ्तार किया गया है, यहां से वह फरार होने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें