फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल जा रही मालगाड़ी कुराली के पास पटरी से उतरी, कई रेलगाड़ी अलग-अलग स्टेशन पर रुकी

Sun, 05 Jan 2020 05:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : youtube
विज्ञापन

एक मालगाड़ी शनिवार रात करीब नौ बजे कुराली के पास पटरी से उतर गई। इस दौरान जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। हादसे के बाद कई रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं रेलवे को काफी नुकसान हुआ। हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच करने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार अंबाला से नंगल जा रही एक मालगाड़ी जैसे ही बडाली रोड वाले अंडरब्रिज को पार करके दूसरी लाइन पर चढ़ने लगी तो रेलवे का कांटा पार करते ही एक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया।

विज्ञापन


पटरी से उतरा डिब्बा काफी दूर तक रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थरों में घिसटता हुआ चला गया। सूचना मिलते ही रेलवे के रूपनगर और अंबाला डिवीजन के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने रात को ही मालगाड़ी और रेलवे लाइन की लाइनमेंट चेक करके हादसे का कारण ढूंढना शुरू कर दिया।

रेलवे के अधिकारियों ने इस हादसे संबंधी पूरी तरह से चुप्पी धारण कर रखी है। मौके पर उपस्थित रेलवे के टीआर सहित अन्य अधिकारियों के अतिरिक्त रेलवे पुलिस की टीमें रेलवे ट्रैक को ठीक करने के लिए बड़े स्तर पर जुटी हुई थी ।
विज्ञापन


कई गाड़ियों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका
मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से नीचे उतरने के कारण अंबाला से नंगल तक के रूट की आवाजाही ठप्प हो गई। इस कारण जन शताब्दी के अतिरिक्त अन्य कई मुसाफिर और मालगाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर रोकनी पड़ीं। नंगल से अंबाला जाने वाली रेलगाड़ी स्टेशन पर लगभग चार से ज्यादा घंटे से खड़ी है। इस कारण सैकड़ों मुसाफिर परेशान हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें