सेक्टर-66 स्थित शिशु निकेतन स्कूल में पुडा सेक्टर-66 लैट्स ओनर्स एसोसिएशन की ओर से फ्री डेंटल कैंप लगाया गया। इसमें 100 लोगों का मुफ्त इलाज किया गया। रविवार को आयोजित इस कैंप में सेक्टर-66, सेक्टर-67,फेज 11,फेज 9 और अन्य सेक्टरों के लोगों ने लाभ उठाया। कैंप में मुख्य रूप से डॉ. सिद्धार्थ महाजन, डॉ. ईशा महाजन और डॉ. श्वेता शर्मा ने मरीजों की जांच की। कैंप में सेवा देने वाले डाक्टरों और उनकी टीम का एसोसिएशन ने धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रधान मोहम्मद सलीम, रजिंदर मैनी, संदीप बंसल, कुलदीप शर्मा, कुलदीप चंद, आरके गुप्ता, अवतार सिंह, राजेश सैनी, मनजीत ढल्ल, सुधीर कुमार, आरएस बेदी, विनीत गोयल, मोहम्मद अकील, गुरप्रीत सिंह और संजय मल्होत्रा भी मौजूद रहे। कैंप से पहले एसोसिएशन के सदस्यों ने मिलकर सेक्टर 66 में सफाई अभियान भी चलाया।