मोहाली। गौ ग्रास सेवा समिति और सेवा भारती द्वारा फेज-1 के गौ अस्पताल एवं गौशाला में बच्चों एवं युवाओं के लिए निःशुल्क कामधेनु कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके अशोक बंसल मुख्य अतिथि थे। विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि और अजय गांधी प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सेवा भारती मोहाली के सचिव चिमन लाल ने बताया कि इस केंद्र पर बेसिक कंप्यूटर कोर्स से शुरुआत कर आने वाले समय में एडवांस कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले चरण में यहां शाम 4 बजे से 7 बजे तक डेढ़ डेढ़ घंटे के दो बैच शुरू किया गया हैं, जिनमें कुल 40 शिक्षार्थियों को 180 घंटों की कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जाएगी।