फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: किशनपुरा में 12 बिस्वे जमीन की कर दी फर्जी रजिस्ट्री, 37.50 लाख में बेची, प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
असली मालिक की जगह समान नाम की दूसरी महिला को खड़ा कर कराया बैनामा, एक आरोपी पटियाला जेल में है बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। किशनपुरा में 12 बिस्वे जमीन की कथित धोखाधड़ी से रजिस्ट्री कराने के मामले में जीरकपुर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि जमीन की असली मालिक की जगह समान नाम वाली दूसरी महिला को खड़ा कर 19 फरवरी 2025 को जमीन 37.50 लाख रुपये में बेच दी गई। रजिस्ट्री के लिए कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया। एसएसपी मोहाली के निर्देश पर हुई जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। चंडीगढ़ के सेक्टर-49डी निवासी रीतू पत्नी गगनदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने 8 जुलाई 2021 को प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से किशनपुरा में जमीन खरीदी थी। वह भारतीय स्टेट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में मैनेजर हैं। उनके अनुसार, उन्होंने न तो जमीन बेची और न ही किसी को इसे बेचने का अधिकार दिया था। इसके बावजूद कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करवा दी गई और सरकारी रिकॉर्ड में भी मालिकाना हक बदल गया।
विज्ञापन

लैंड पूलिंग के प्लॉट के लिए पहुंची तो खुला राज
मामले का खुलासा तब हुआ, जब रीतू जमीन के बदले लैंड पूलिंग योजना के तहत प्लॉट लेने के लिए गमाडा कार्यालय पहुंची। वहां रिकॉर्ड में जमीन किसी अन्य महिला के नाम पर बेची हुई मिली। इसके बाद उन्होंने एसएसपी मोहाली से शिकायत की। पुलिस जांच में प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार की भूमिका सामने आई। आरोपियों की पहचान मानसा निवासी वरिंदर सिंह बराड़, सुनील कुमार और एक अज्ञात महिला रीतू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वरिंदर सिंह बराड़ दूसरे मामलों में पटियाला जेल में बंद है। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने, प्रॉपर्टी डीलर से पूछताछ करने और रजिस्ट्री में शामिल महिला की पहचान करने की कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें