फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: करोड़ों की ठगी, 11 इमिग्रेशन एजेंटों पर पांच केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने 11 इमिग्रेशन एजेंटों के खिलाफ पांच अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। आरोप है कि एजेंटों ने यूके, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अजरबैजान का वीजा दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने लाखों रुपये लेने के बावजूद न वीजा दिलाया और न ही रकम लौटाई। पीड़ितों में गुरप्रीत सिंह, कश्मीरी राम, दविंदर सिंह, सुमेश ढाका और मसरूफ शामिल हैं। इनसे कुल मिलाकर करीब 91 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। पुलिस अधीक्षक दिलप्रीत सिंह ने बताया कि मामलों की गहन जांच जारी है। उन्होंने लोगों से एजेंटों के लाइसेंस और दस्तावेज की जांच करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें