फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की योजना के नाम पर लाखों की ठगी, एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Wed, 15 Feb 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पीएम की योजना के नाम पर लाखों की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेराबस्सी में कई महिलाओं ने खुद को ठगी का शिकार बताते हुए पुलिस स्टेशन और एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने त्रिवेदी कैंप की एक महिला पर केंद्र सरकार की स्वरोजगार योजना बताकर सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिलाओं ने बताया कि उन्हें हरविंदर कौर उर्फ पिंकी निवासी त्रिवेदी कैंप ने अगस्त व सितंबर में पीएम मोदी की एक स्वरोजगार योजना के बारे में बताया। उनसे कहा गया कि 15 महिलाओं के ग्रुप को मोती से मालाएं तैयार करनी हैं। एक माला के करीब 80 से 100 रुपये उन्हें दिए जाएंगे और उन्हें 22 दिनों में 22 मालाएं तैयार करनी हैं। इसके बदले में उन्हें 1000 से 2000 हजार रुपये दिया जाएगा।

महिलाओं को मोती व धागे दिए गए थे और बतौर सिक्योरिटी प्रति सदस्य 1000 रुपये ली गई। ग्रुप लीडर महिला को ज्यादा कमिशन देने का लालच दिया गया। महिलाएं ग्रुप बनाकर पड़ोस, जानकार व रिश्तेदारों को सदस्य बनाकर उन्हें मोती व घुंघरू जारी किए और बदले में सिक्योरिटी वसूल कर हरविंदर कौर को अदा करती रहीं। इसके अलावा उनसे सब्सिडी पर लोन दिलाने के लिए पैसे ऐंठे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वरोजगार योजना बताकर लाखों रुपये ठगने का आरोप

- फोटो : Demo Pic
इस कथित माला योजना की शिकार बनीं सुखविंदर कौर, कमलेश, पुष्पा, लालड़ू की बेबी, रजनी, कुलदीप कौर, बुजुर्ग लाभो, सुंडरा की स्वर्ण कौर समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें अब तक एक पैसे का भुगतान नहीं किया गया। उनसे सिक्योरिटी व लोन के तौर पर पैसे वसूल कर लिए गए। हरविंदर कौर ने मेहनताना मोतियों व घुंघरूओं की मालाएं भी अपने कब्जे में ले लीं हैं। भुक्तभोगियों को बाद में पता चला कि उन्हें सौंपे गए मोती भी सामान्य किस्म की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व दिल्ली के हजारों परिवार शिकार बन चुके हैं।

एसडीएम रूही दुग्ग ने डेराबस्सी पुलिस को कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। डेराबस्सी के एसएचओ कीरत सिंह के अनुसार उनके पास हेमलता पत्नी शशि वासी सुंडरा सहित अन्य महिलाओं ने त्रिवेदी कैंप की हरविंदर कौर पत्नी गुरदेव सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। उसने महिलाओं से मोतियों की माला तैयार करने के नाम पर हजारों रुपये वसूले थे। आरोपी महिला ने पैसे वसूलने की बात स्वीकार करते हुए कई महिलाओं को चेक भी जारी किए, जो खाते में पैसे न होने के कारण बाउंस हो गए। पैसों के लेनदेन के इस मामले में कानूनी राय ली जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें