फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एमबीबीएस में दाखिले की फीस के नाम पर साढ़े दस लाख की ठगी

Thu, 11 May 2023 01:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस में ऑनलाइन दाखिले की फीस के नाम पर साढ़े दस लाख की ठगी
विज्ञापन

छात्रा को नकली रसीद भी भेजी, कॉलेज में जाने पर हुआ ठगी का खुलासा

सेक्टर-70 निवासी पीड़ित युवती की शिकायत पर मटौर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ऑनलाइन फीस भरवाने का झांसा देकर सेक्टर-70 निवासी एक युवती से साढ़े दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मटौर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता योगेश्वर कुमार निवासी सेक्टर-70 ने एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि 20 मार्च, 2022 को उसकी बेटी वसुंधरा चौधरी के मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें एमबीबीएस में दाखिले संबंधी बात लिखी हुई थी। यह देखकर उनकी बेटी ने उस नंबर पर कॉल करके उनकी ओर से बताई गई वेबसाइट पर जाकर दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरकर साढ़े दस लाख रुपये की फीस जमा करवा दी। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन रसीद भी मिल गई। वहीं , इस रसीद के साथ कॉलेज में आकर दस्तावेज जमा करवाने के बारे में कहा गया। जब वे कॉलेज में पहुंचे तो उन्हें प्रिंसिपल ने बताया कि उनके पास उनकी बेटी के ऑनलाइन कोई दस्तावेज नहीं पहुंचे हैं और आपके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने उस फोन नंबर पर दोबारा संपर्क किया। लेकिन वे नंबर बंद आए।
इसके बाद इस बारे में उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इस शिकायत की जांच साइबर सेल के इंचार्ज ने की। इसके बाद डीएसपी साइबर और फाइनेंशियल क्राइम ने करके रिपोर्ट एसएसपी को भेजी। फिर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने डीए लीगल से सलाह लेकर इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी से ऐसे बचें
बता दें कि किसी भी वेबसाइट पर ऑनलाइन दाखिला या अन्य फीस जमा करवाने के लिए सतर्क रहेें। उस संस्थान के फोन नंबर पर या वहां के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी केे साथ संपर्क जरूर करें। इसके साथ यह जरूरी है कि उस संस्थान में पढ़ रहे अन्य विद्यार्थियों से या जानकार से उसकी असली वेबसाइट के बारे में जरूर जानें और क्रॉस चेक करें। अगर वह संस्थान अन्य शहर में है तो अपने किसी जानकार को वहां भेजकर प्रोस्पेक्टस लें या खुद ही जाकर आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें