फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत में घपला, एसएमओ का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आयुष्मान भारत-सरबत सेहत बीमा योजना के तहत निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाने के आरोपों के चलते मोहाली के एसएमओ का तबादला कर दिया गया है। स्थानीय विधायक व राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने एसएमओ के खिलाफ जांच विभाग के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को सौंप दी है। वह एक सप्ताह में जांच करकेे अपनी रिपोर्ट देंगे। एसएमओ डॉ. मनजीत सिंह का तबादला तत्काल प्रभाव से फिरोजपुर कर दिया गया है। मोहाली में नए एसएमओ के तौर पर डॉ. अरीत कौर ने कार्यभार संभाल लिया है। सेहत मंत्री के पास मोहाली के एसएमओ को लेकर कई तरह की शिकायतें पहुंच रही थीं जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मोहाली सिविल अस्पताल के एसएमओ पर गाज गिरने से पहले जालंधर सहित पंजाब के कई अन्य हिस्सों से भी सेहत बीमा योजना को लेकर अधिकारों के दुरुपयोग का मामला सामने आ चुका है। इसकी शिकायतों को पंजाब सरकार ने गंभीरता से लिया है। वजह यह है कि आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे पंजाब की कांग्रेस सरकार ने आयुष्मान भारत-सरबत सेहत बीमा योजना के नाम पर विस्तार देकर लागू किया है। पहले से ही वित्तिय मामलों को लेकर पंजाब व केंद्र सरकार के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। ऐसे में पंजाब सरकार किसी भी वित्तीय अनियमितता के मामले में केंद्र सरकार को नाराज नहीं करना चाहती। लिहाजा सेहत विभाग को मिली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सेहत मंत्री ने मोहाली के एसएमओ का तबादला कर दिया।
वहीं, मोहाली के एसएमओ रहे मनजीत सिंह का कहना है कि उन्हें अपने खिलाफ दी गई जांच के आदेशों की जानकारी नहीं है।
बीमा कंपनी ने भी की थी सीएम ऑफिस को शिकायत
डॉ. मनजीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मोहाली के फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल में आए 100 मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा, जबकि सभी को इसकी जरूरत नहीं थी। बीमा कंपनी ने भी ऐसी ही कुछ अनियमितताओं की शिकायत जोकि मोहाली के सीएमओ से जुड़ी हैं, सीएम ऑफिस को भेजी है। इसके साथ ही उनके खिलाफ जूनियर डाक्टर्स व पैरामैडिकल स्टाफ की ओर से भी विभाग को शिकायतें मिल रही थीं। डॉ. मनजीत सिंह एक नेत्र रोग विशेज्ञष हैं, जिन्हें पहले भी कुराली से अनियमितताओं के आरोपों के चलते ही बदला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें