मोहाली। बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में चल रही पंजाब हॉकी लीग सीजन-3 में मेजबान राउंडग्लास हॉकी अकादमी का शानदार प्रदर्शन जारी है। छठे दिन टीम ने मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 8-3 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत किया।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलों में भी दिखा दमखम
ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने जमशेदपुर को 3-1 और सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर ने तमिलनाडु को 4-0 से हराया। नामधारी इलेवन ने शूटआउट में सोनीपत को 5-4 से शिकस्त दी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबर थीं।