फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चार युवक दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी पुलिस ने चार युवकों को दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। पहले मामले में चोरी को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान रवि कुमार निवासी आजाद नगर और हैप्पी निवासी गली नंबर एक जुझार नगर बलौंगी के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दो छीने हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिला अदालत में पेश कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरे मामले में थाना बलंगी की पुलिस ने टीडीआई बिजनेस सेंटर सेक्टर-118 से बिना इमीग्रेशन लाइसेंस के ब्राइट फ्यूचर इमीग्रेशन के नाम से काम करने वाले गुरजीत शर्मा निवासी कुरुक्षेत्र और हेलो मेगा इमीग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से इमीग्रेशन का काम करने वाले सिमरनजीत सिंह शिवालिक एनक्लेव खरड़ को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जिला अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन



जीरकपुर में युवक की हत्या का मामला : 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला रोड पर बुधवार रात दो बजे शराब ठेके के पास चंदन सिंह की चाकुओं से हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे भी खाली हैं। चंदन के साथ जीरकपुर आए उसके दो साथियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने चंदन के पिता के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक न हमलावरों की पहचान हो सकी है। न ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाया है। शुक्रवार को चंदन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप गया। जीरकपुर के एसएचओ सतिंदर सिंह का कहना है कि हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें