फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सदर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज मांगने और उसको जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में महिला संदीप कौर ने बताया कि उसका पति सुखविंदर सिंह निवासी कुराली उससे दहेज की मांग करता आ रहा था। दहेज नहीं देने पर पति ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी। संदीप कौर ने बताया कि उसने अपने घरवालों को बिना बताए सुखविंदर सिंह से 2015 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। बाद में सुखविंदर के परिवार वालों ने उसकी विधवा मां पर दबाव बनाकर कुछ माह बाद गुरुद्वारे में रीति रिवाजों के मुताबिक उसका सुखविंदर सिंह के साथ विवाह कर दिया था। विवाह में मेरी मां ने न कोई दहेज और न गहने आदि दिए थे। इस कारण विवाह के कुछ महीने बाद मेरा पति, ससुर अवतार सिंह और दोनों ननदें बलविंदर कौर और सर्बजीत कौर मिलकर मुझे दहेज के लिए परेशान करने लगे और मारपीट करते थे। इस मारपीट के दौरान मेरे कंधे की हड्डी टूट गई और मुझे चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां अस्पताल में ही भर्ती के दौरान सुखविंदर सिंह ने मुझे रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी कि अगर उसने मारपीट के बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे गोली मार देगा।
विज्ञापन

इसके कुछ माह बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया और बेटी को लेकर मायके आ गई। उसे पता चला कि उसका पति सुखविंदर सिंह पटियाला से अपने किसी रिश्तेदार की एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले आया है और उसके साथ उसने विवाह कर लिया है। इसके बाद उसने पति सुखविंदर सिंह को बहुत समझाया पर वह नहीं माना। उसका पति और उसके परिवार वाले लगातार उससे रुपये और दहेज की मांग करते रहे, क्योंकि उन लोगों को पता चल गया था कि उसकी मां को पिता की मौत के बाद आर्थिक सहायता के तौर पर एक बड़ी रकम मिली है। शादी के बाद ससुर ने बताया था कि उनकी आनंदपुर साहिब में जमीनें हैं और सुखविंदर सिंह 12वीं पास है। लेकिन बाद में पता चला कि उसका पति आठवीं फेल है और कोई जमीनें नहीं है। कुराली में जिस मकान में रहते हैं, वह भी किराये पर है।
इसके बाद संदीप कौर ने इस अन्याय के खिलाफ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अक्तूबर 2021 में एसएसपी मोहाली को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसकी जांच के बाद एसएसपी के निर्देश पर खरड़ सदर पुलिस ने सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें