फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बुजुर्ग से चार झपटमारों ने सोने की दो अंगूठियां छीनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर लौट रहे एक 60 साल के बुजुर्ग से चार युवक सोने की दो अंगूठियां छीनकर फरार हो गए। उन्होंने पहले बुजुर्ग को जुआ खेलने के लिए कहा, लेकिन जब बुजुर्ग नहीं माना तो आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन

झपटमारों की पहचान नहीं हो सकी है। डर के मारे बुजुर्ग स्कार्पियो का नंबर भी नोट नहीं कर पाया। सूचना मिलने पर फेज-1 थाना पुलिस से ड्यूटी आफिसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग जसपाल सिंह निवासी फेज-4 के बयान पर झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जसपाल सिंह ने बताया कि वह गत दिनों गुरुद्वारा साहिब से करीब साढ़े 11 बजे माथा टेक कर घर लौट रहा था। वह गुरुद्वारा साहिब से कुछ दूर खड़ी रेहड़ी से फल खरीदने लगा तभी चार युवक वहां आए और उसे जुआ खेलने के लिए कहने लगे।
उसने उन्हें जुआ खेलने से मना कर दिया। बातचीत के दौरान दो युवकों ने उसे डराकर उसके हाथ में डाली दो सोने की अंगूठियां छीन ली। जब उसने शोर मचाया तो दो युवक मोटरसाइकिल पर और दो स्कार्पियो में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें