मोहाली। भले ही जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार काफी तेजी से चल रही है, लेकिन इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को जिले में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन मरीजों ने महामारी को मात दी। किसी भी व्यक्ति की महामारी से मौत नहीं हुई। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। जानकारी के मुुताबिक वीरवार को ढकोली और मोहाली में कोरोना संक्रमण के दो-दो मामले सामने आए। जबकि अब तक जिले में कुल 68620 केस सामने आए हैं। इनमें से 67511 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। अब मात्र 49 केस ही सक्रिय रह गए हैं। जबकि 1060 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो