फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जाली पुलिस की आई कार्ड और हथकड़ी समेत चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एनक्लेव चौकी पुलिस ने चार लोगों को जाली पुलिस की आई कार्ड और हथकड़ी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल कुमार निवासी नयागांव, प्रदीप सिंह निवासी पलसौरा, मुकेश कुमार निवासी चंडीगढ़ और सागर कुमार निवासी चंडीगढ़ एनक्लेव जीरकपुर के तौर पर हुई है। चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर चरण सिंह रामेवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त चारों आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उक्त चारों आरोपियों को छह मार्गीय चौक सन्नी एनक्लेव से कार समेत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पुलिस का एक जाली कार्ड, खिलौना पिस्तौल, हथकड़ी, प्लास्टिक पंच किरच, बेसवाल बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें