फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पिस्टल-तलवार दिखाकर लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने बलौंगी थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल सवार से लूटपाट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ छोटू, विनोद कुमार, अमरिंदर सिंह उर्फ बिट्टू और अनमोल दीप सिंह हैं। उनसे पिस्टल, किरच, तलवार और वारदात में इस्तेमाल बाइक और चोरी का आईफोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में सेक्टर-92 अबोहर निवासी अनिकेत छाबड़ा ने बलौंगी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपने दोस्त की मोटरसाइकिल पर अपने गांव जाने के लिए सोहाना की तरफ जा रहा था। इस बीच जब निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही तीन युवक मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे। इस दौरान युवकों ने धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। तलवारें और पिस्टल लिए उक्त युवकों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
जब उसने मौके से भागने की कोशिश की तो उक्त युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने उसका आईफोन, कपड़ों का बैग और पर्स छीन लिया। इस घटना के दौरान एक कार आकर रुकी और उसमें से 2-3 युवक निकले। उन्होंने उसे उक्त घटना के बारे में किसी को न बताने और उनका पीछा न करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें