जीरकपुर। मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से इस वक्त बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जीरकपुर के शहरी क्षेत्र में डेंगू के चार नए मरीज सामने आए हैं।
ये मामले स्वास्तिक विहार पटियाला रोड, ममता एनक्लेव ढकोली, प्रीत विहार बलटाना से सामने आए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनडोर स्प्रे एंटी लारवा दवा का भी छिड़काव करवा दिया है। इसके अलावा नगर काउंसिल की ओर से फॉगिंग भी करवाई गई है। इसी के साथ ही डेंगू का आंकड़ा जीरकपुर में ग्यारह पहुंच गया है।
वीआईपी रोड और बलटाना में 46 चालान
जीरकपुर के नगर काउंसिल की ओर जहां कही भी डेंगू के लारवा लगातार पाए जा रहे हैं, वहां चालान किए जा रहे हैं। नगर काउंसिल की टीम ने अबतक करीब 46 चालान वीआईपी रोड और बलटाना में किए हैं। बता दें कि जहां कहीं भी स्वास्थ्य विभाग को डेंगू का लारवा सर्वे के दौरान मिलता है, वहां के दुकान या फिर मालिक को नोटिस दिया जाता है, इसके बाद उसी जगह डेंगू का लारवा पाए जाने पर नगर काउंसिल की ओर से चालान किया जाता है।
इन इलाकों से आए डेंगू के मामले
पहला निर्मल छाया टावर, दूसरा सावित्री ग्रीन-2 गाजीपुर रोड, तीसरा बलटाना के सैनी विहार फेज-5 से, चौथा ढकोली के गुरुनानक एनक्लेव और पांचवां एमएस एनक्लेव, छठा जीरकपुर के पभात और सातवां पटियाला रोड पर स्वास्तिक विहार कॉलोनी, आठवां स्वास्तिक विहार पटियाला रोड, ममता इनक्लेव ढकोली से दो केस, प्रीत विहार बलटाना, डेंगू के मरीज पाए गए हैं।