चंडीगढ़। शहर में 11 से 14 साल के चार नाबालिगों द्वारा एक छोले कुल्चा बेचने वाले व्यक्ति की साइकिल से सात हजार रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में मौलीजागरां निवासी दाल चंद की शिकायत पर आईटी पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। चोर नकदी समेत एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल फोन भी चुरा ले गए। संबंधित वारदात टीपीटी लाइट प्वाइंट पर रेलवे लाइन पुल के पास 13 जून को घटी थी। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को पकड़ जुवेनाइल कोर्ट में पेशकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। उनसे चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले में आगे जांच में जुटी है।