फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में चार घायल, दो पीजीआई चंडीगढ़ रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर में हुए दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए और दो लोगों की हालत गंभीर होने कारण उनको चंडीगढ़ पीजीआई रैफर किया गया। इन हादसों को लेकर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पहले सड़क हादसे में खालसा स्कूल के नजदीक एक अज्ञात कार ने मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और कार चालक मौके से फरार हो गया। जिससे मोटर साइकिल पर सवार विजय कुमार और हरपाल दोनों निवासी गांव चनालो नीचे गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलोें को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने विजय कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसको पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
वहीं दूसरा सड़क हादसा सिविल अस्पताल के पास उस समय हुआ जब एक मोटर साइकिल और एक्टिवा आमने-सामने से टकरा गए। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन चंडीगढ़ रोड निवासी बलजिन्द्र सिंह की हालत गंभीर होने कारण उसको पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें