फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक सवार चार युवकों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार चार युवकों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी छीनी
विज्ञापन

बनूड़ के वार्ड नंबर आठ में मस्जिद के नजदीक की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरां/बनूड़। शहर में एक 50 वर्षीय सब्जी विक्रेता के साथ बाइक सवार चार युवकों ने मारपीट कर उससे नकदी छीन ली। यह वारदात शुक्रवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। पीड़ित सब्जी विक्रेता मुधकर सिंह पुत्र वीर पाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम करीब 5 बजे सब्जी बेच रहा था। जब वह वार्ड नंबर 8 मस्जिद के पास पहुंचा, तो सामने से बाइक सवार सवार चार युवक मुंह बांधे और लाठी-डंडों के साथ आए। सड़क खाली देख मोटरसाइकिल सवारों ने उसको डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसके रोने की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो देखा कि चार युवक सब्जी विक्रेता को पीट रहे हैं। जब लोग उसे छुड़ाने के लिए दौड़े तो वह उसकी जेब से रुपये निकालकर बाइक पर फरार हो गए। लोगों ने उनका पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसकी सूचना पर पीड़ित की पत्नी ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से यहां रह रहा है और आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ लेकिन आज की घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है। इस मामले को लेकर जब कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसआई मोहन सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर सच्चाई का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें