फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव झंडेमाजरा-महरौली में चार एकड़ गेहूं जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव झंडेमाजरा-महरौली में बिजली की तारों में स्पार्किंग होने से आग लग गई। इस दौरान चार एकड़ गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसान रविंदर सिंह झंडेमाजरा, गुरमीत सिंह और मनमोहन सिंह महरौली ने बताया कि तेज हवा की वजह से बिजली की तारों में स्पार्किंग होने के बाद गिरी चिगारियों से खेत में आग लगी। पता चलने पर जब उन्होंने आग पर काबू पाया तब तक लगभग चार एकड़ गेंहू की फसल जल गई थी। किसानों ने बताया कि इस नुकसान ने उनकी कमर तोड दी है लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनके इस नुकसान संबंधी आकर नहीं पूछा। इस दौरान आप पार्टी के दलविंदर सिंह ने गांव में पहुंच कर गेहूं की फसल के हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को भरोसा दिलाया कि इस नुकसान के लिए पंजाब सरकार द्वारा बनता मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें