फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली के सराफ को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के हरमिटेज प्लाॅजा के दुकान नंबर-14 के मालिक सराफ सुरिंदर को बंधक बनाकर लूटने के मामले में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय कमल निवासी 30वीं मंजिल नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, अमित शुक्ला निवासी मकान नंबर ए-299, गली नंबर-5, प्रेम विहार, रविंद्र त्यागी और आकाश शर्मा के रूप में हुई है। सभी आरोपी दिल्ली निवासी हैं।
विज्ञापन

आरोपियों से पुलिस ने 120 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और आठ लाख रुपये की नकदी बरामद की है। विजय कमल यू-ट्यूब देखकर गैंगस्टर बन गया था। वह पहले दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। 2018 में अपहरण के मामले में उसको बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद वह सोनीपत की ज्वेलरी की दुकानों की रैकी कर उनको निशाना बनाता था। उसके खिलाफ पहले ही आठ मामले सराफ की दुकानों से लूटपाट के दर्ज हैं। अमित शुक्ला पर लूटपाट के दो मामले भी दर्ज हैं।
जांच में इंस्पेक्टर सिमरजीत सिंह, मुख्य अधिकारी, पुलिस स्टेशन ढकोली, इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, इंस्पेक्टर गब्बर सिंह, इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने मुबारकपुर की पुलिस टीम के साथ फोर्स और एनटी नारकोटिक्स सेल के कर्मचारियों के साथ दोनों की तलाश की और टोल प्लाजा और मुख्य सड़क पर लगे कैमरों की मदद से दोनों व्यक्तियों के रूट की जांच की। इससे पता चला की आरोपी दिल्ली की तरफ पाए गए हैं। उनको दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


सुरिंदर क्वात्रा ने 11 जुलाई को थाना ढकोली में लूटपाट का मामला दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी सोने/चांदी के आभूषणों की दुकान गोबिंद ज्वेलर्स के नाम से ढकोली में है।। 11 जुलाई को शिकायतकर्ता सुरिंदर क्वात्रा का पुत्र गोविंद किसी काम से बाहर गया था। रात करीब 11:40 बजे सुरिंदर क्वात्रा दुकान पर बैठे थे। दो युवक दुकान पर आए और सोने की चेन खरीदने लगे। युवकों ने कहा कि वे उसे और चेन दिखाएं। सुरिंदर ने कहा कि उसका बेटा शाम को आएगा और वह उस समय आकर देख लेना। युवक चले गए। इसके बाद दोनों युवक करीब 12:30 बजे दोपहर को फिर आए। सुरिंदर को दुकान के ऊपर बने एक केबिन में ले गए और उसे कुर्सी पर बैठाकर उसके दोनों हाथ रस्सियों से बांध दिए। इसके बाद लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें