फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी पर लगा दिया मिनी बस का फॉस्टैग, कटे डबल पैसे

विज्ञापन
लालड़ू के गांव दप्पर के पास टोल प्लाजा पर फास्टैग के जरिये दोगुने पैसे कटने का मैसेज दिखाते गुरफत - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। केंद्र सरकार की ओर से देशभर के सभी टोल प्लाजा पर 15 जनवरी से वाहनों के आने-जाने के लिए फॉस्टैग सिस्टम जरूरी किया गया है। इससे वाहन चालकों को कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा रहा है। इसमें कई बार लोगोें के वाहन घर पर खड़े होने के बावजूद उनके फास्टैग के खाते से पैसे कट गए थे। इस बार बुधवार को ऐसा ही एक मामला लालड़ू के गांव दप्पर टोल प्लाजा पर देखने को मिला है, जब एक निजी टैक्सी के फॉस्टैग खाते से 40 की जगह 70 रुपये कट गए। इसको लेकर टैक्सी मालिक ने फॉस्टैग सिस्टम को लेकर सवाल करते हुए उच्चाधिकारियों को अपनी शिकायत दर्ज करवाई। खाते से ज्यादा पैसे काटने का मामला संबंधित टोल प्लाजा के सीनियर अफसरों तक पहुंचा तो इसको लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और जब जांच रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि निजी टैक्सी पर बैंक की तरफ से जारी हुए फॉस्टैग स्टिकर कार का नहीं, बल्कि डबल एक्सेल वाली मिनी बस का है। जिसके बाद मामले की शिकायत संबंधित बैंक प्रबंधकों को दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

वीआईपी रोड जीरकपुर पर वीआई गलेरिया मार्केट स्थित गुरफतेह ट्रेवल्स कंपनी के संचालक सुखदयाल सिंह सोढ़ी ने बताया कि जीरकपुर में उनका टूर एंड ट्रेवल्स का कारोबार है और उनकी गाड़ियां सवारियां लेकर रोजाना शहर से बाहर जाती हैं। सोढ़ी ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे उनकी 6 सीटों वाली महिंदरा मराजो कार (जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी-01सी-2428 है) दिल्ली के लिए रवाना हुई और जैसे ही दप्पर टोल प्लाजा को क्रॉस किया तो उनके फॉस्टैग अकाउंट से पैसे कट गए। लेकिन जब उन्होंने मोबाइल पर मैसेज देखा तो पाया कि उनकी कार के 70 रुपये कट गए, जबकि वहां लिखी रेट लिस्ट के हिसाब से खाते से 40 रुपये कटने चाहिए थे। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत टोल प्लाजा के अधिकारियों से की। अधिकारियों के जांच करने पर पता चला कि एक्सिस बैंक के अधिकारियों की तरफ से जो फॉस्टेग स्टिकर जारी किया गया है, वो डबल एक्सेल वाली मिनी बस का है, न कि कार का।
कोट्ज::::
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद टोल प्लाजा का प्रबंधक पूरी तरह से हरकत में आ गया और मामले की जांच की। जिसमें सामने आया कि निजी टैक्सी की विंड स्क्रीन पर लगा फॉस्टैग स्टिकर फोरव्हीलर के बजाय डबल एक्सेल वाली मिनी बस का है। इसलिए उनके खाते से 40 की जगह 70 रुपये कटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इकबाल सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जीएमआर, दप्पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें