जीरकपुर रोड पर ट्रैक्टर में बिना मास्क और सुरक्षा के बैठे लोग। -संवाद
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। चंडीगढ़ से जीरकपुर में प्रवेश करते ही लोग ट्रैफिक नियमों को भूल जाते हैं। वीरवार को जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दोपहर के समय पटियाला लाइट प्वाइंट के पास एक लोगों से भरा ट्रैक्टर निकला, जिसमें ऊपर से नीचे तक लोग लदे हुए थे, यहां तक कि ट्रैक्टर का बोनट भी खाली नहीं था। दो-चार लोग तो बोनट पर बच्चों को लेकर बैठे हुए थे जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।