फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्लांपुर में वन रक्षक से मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मुल्लांपुर में वन विभाग के मुलाजिमों से धक्कामुक्की व मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान वन रक्षक एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ी को हटा रहा था। वन रक्षक मनजीत सिंह की शिकायत पर इस संबंधी मुल्लांपुर थाने में राजिंदर पाल सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी मुलाजिमों से ड्यूटी समय में मारपीट करने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनजीत सिंह ने बताया कि उसे वन विभाग ने मुल्लांपुर सिसवां में तैनात किया है। उसके ध्यान में आया कि अवैध तरीके से एक झोपड़ी सरकारी जमीन में बनी हुई थी। जब वह वहां पर पहुंचा तो राजिंदर पाल सिंह वहां पर पहले ही मौजूद था। इस दौरान उसने मनजीत सिंह से मारपीट की। इसके बाद वह मौके से चला गया। इसके बाद उसने यह सारा मामला अपने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उठाया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध झोपड़ी को हटा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें