मोहाली। महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति हरप्रीत सिंह वासी गांव बडाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता अमनदीप कौर वासी गांव अमलाला ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी 2020 को उसकी शादी उक्त आरोपी हरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और परिवार ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। इसके साथ मारपीट भी करने लगे। इससे परेशान होकर इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी।