लालड़ू। अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर स्थित हंडेसरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो लोगों को चोरी की बाइक सहित 70 किलो लोहे के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अंकित और अभिषेक निवासी खेलन थाना हंडेसरा के तौर पर बताई है। पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर लोहा बेचने के लिए नारायणगढ़ की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत सिंहपुर मोड पर नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को चोरी की बाइक और 70 किलो लोहे के साथ काबू कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।