मोहाली (जीरकपुर)। कोहरे के चलते यातायात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सोमवार को चंडीगढ़ भी इससे अछूता नहीं रहा। कोहरे के चलते एक ओर जहां मुंबई से चंडीगढ़ के बीच उड़ान भरने वाली गो-एयर की फ्लाइट संख्या 381 को रद्द कर दिया गया। वहीं, चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ वीकली एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े आठ घंटे की देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई । इसका समय चंडीगढ़ से रात करीब 11 बजे है, लेकिन ट्रेन लेट होने की वजह से सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे निकली। हावड़ा-कालका एक्सप्रेस दोपहर एक बजे चंडीगढ़ पहुंची जबकि इसका समय सुबह तीन बजे आने का है। इसके अलावा जनसधारण अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट रही।