पिंजौर। भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 में हुई जंग के दौरान अपने देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले गांव करनपुर पिंजौर के वीर सपूत शहीद अजैब सिंह को शहीद के परिजनों सहित ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई योजना मेरी माटी, मेरा देश के तहत गांव करनपुर में पंचायत ने शहीद अजैब सिंह का स्मारक बनवाया। इस मौके पर शहीद का भतीजा रघुबीर सिंह काला, पूर्व सरपंच मनदीप सिंह, जयराम सरपंच, रामकिशन वर्मा वाइस चेयरमैन ब्लॉक समिति, पंच बहादुर, सुरजीत कौर, पंच केहर सिंह, विंदा सिंह, गुरमुख सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे। रघुबीर सिंह काला ने बताया कि इस मौके पर शहीद को पुष्प अर्पित करते हुए उनकी शहादत को याद किया गया। इस दौरान सभी ने देश सेवा की शपथ लेते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया।