नयागांव। नयागांव की मुख्य सड़कों पर शुक्रवार शाम के समय हुई करीब 1 घंटे की बारिश ने लोगों को काफी परेशान कर दिया। बरसात के कारण ड्यूटी से आने वाले लोग रास्ते में ही फंस गए। यही नहीं कहीं- कहीं टू व्हीलरों के साथ लोग पानी में गिरते हुए भी नजर आए। साथ ही कई लोगों के फोर व्हीलर बीच पानी में बंद हुए। इसके बाद उनको धक्का लगाकर अपने वाहनों को घर ले जाना पड़ा। लोगों की अपील है कि प्रशासन समय रहते इधर ध्यान दें नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।