फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से पैसे मांगने वाले पांच युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जमुना एनक्लेव सोसायटी के लोगों ने पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से पैसे मांग रहे पांच युवकों को पकड़ लिया। उन्हें पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंपा। पकड़े युवकों की पहचान राजस्थान के रहने वाले महेश, मिथुन, सूरज, बंटी और मध्यप्रदेश के रहने वाले बबलू की रूप में हुई है। सोसायटी निवासी मनीष ओबरॉय ने बताया कि उनकी सोसाइटी वाट्सएप ग्रुप में एक अलर्ट मैसेज चल रहा था जिसमें बताया गया था कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर घर-घर जाकर लोगों से पैसे और घर के बड़े सदस्य की जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद वह अलर्ट हो गए और शनिवार को जब वह युवक उनके घर आए तो उन्होंने सोसायटी के लोगों को इकट्ठा कर पांच युवकों को काबू कर लिया। इसके बाद उनसे पूछताछ की तो वे सही जवाब नहीं दे सके। सोसायटी के प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि यह युवक पिछले दो दिन से उनकी सोसायटी में घूम रहे हैं और महिलाओं से जबरदस्ती पैसे मांग रहे थे। युवकों से जब पूछा गया कि वे कहां से आए हैं तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद शक पर सोसायटी के लोगों ने पांचों को काबू कर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी पांचों को काबू कर जीरकपुर थाने ले गए। खबर लिखे जाने तक वहां उनसे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें