मोहाली। पुलिस ने पांच नशेड़ियों को गिरफ्तार कर 5.70 ग्राम हेरोइन बरामद की है। चार आरोपियों के खिलाफ थाना फेज-1 में और एक आरोपी के खिलाफ थाना फेज-8 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फेज-1 थान में तैनात एएसआई चरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी डॉ. बीआर आंबेडकर कॉलेज फेज-6 के पास तैनात थी। उसी दौरान दो युवक संदिग्ध हालत में बैठे थे। जब उनकी जांच की तो वे नशा कर रहे थे। आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी गांव शाहीमाजरा और बिलसन निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ के रूप में हुई। एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम पीसीएल लाइट पॉइंट से थोड़ा आगे गश्त कर रही थी। करीब साढ़े आठ बजे जांच के दौरान उनकी नजर एक पेड़ के पीछे छिपे एक युवक पर पड़ी। जांच में उसके लोअर की जेब से एक लिफाफा मिला। उसमें हेरोइन थी। फेज-1 थाने में तैनात एएसआई गुलशन कुमार ने बताया कि उनकी टीम फेज-5 भैणां दे ढाबे पर मौजूद थी। एक युवक संदिग्ध हालत में मिला उसकी जांच की तो उसने नशा किया हुआ था। आरोपी की पहचान राहुल सभ्रवाल निवासी गांव लोहगढ़ जीरकपुर के रूप में हुई है। फेज-8 थाने में तैनात भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गांव कुंभडा के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को काबू कर लिया। उसकी पहचान रोहित बागड़ी निवासी फाजिल्का में रूप में हुई है।