फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डड्डू माजरा से पांच टिप्पर ट्रक पलहेरी गांव में फेंक रहे थे कचरा, टिप्पर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। 9 जनवरी की रात 10:30 बजे पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मोहाली की शिकायत पर मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस स्टेशन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के उल्लंघन के लिए पर्यावरण (सुरक्षा) अधिनियम 1986 की धारा 271, 272 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई। डड्डू माजरा चंडीगढ़ से पांच टिप्पर पलहेरी गांव में कचरा फेंक रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मोहाली के अधिकारी मौके पर पहुंचे और टिप्परों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर टाटा और भारत बेंज ब्रांड के पांच टिप्पर ट्रक पकड़े गए। उनमें कचरा डाला हुआ था। इस टिप्परों से लाया कचरा पर्यावरण कानूनों के अनुसार नगरपालिका का ठोस अपशिष्ट था, जिसके वैज्ञानिक तरीके से निपटान के नियम हैं। नियमों की अनदेखी कर डड्डू माजरा से लाए गए पुराने कचरे को अवैध रूप से पलहेरी गांव में डंप करने की योजना थी। मुल्लांपुर एसएचओ अमन सिंह त्रिका ने बताया पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से शिकायत है थी कि पांच टिप्परों को जब्त कर पर्चा दर्ज किया गया है मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें