फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : खुद को पत्रकार बताकर ढाबा मालिक से वसूले पांच हजार रुपये.. तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खुद को पत्रकार बताकर एक ढाबा मालिक से पैसे वसूलने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ थाना सोहाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों ने ढाबा मालिक नूर अहमद से स्वच्छता न बनाए रखने के लिए धमकाते हुए पैसे लिए थे।
विज्ञापन

लांडरां में शमा ढाबा के मालिक नूर अहमद ने सोहाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे तीन लोग उसके ढाबे पर आए। उन्होंने कहा कि ढाबे पर स्वच्छता नियम नहीं अपनाए जा रहे हैं। एक व्यक्ति वीडियो बनाने लगा और दो ढाबे के अंदर आ गए। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई के लिए धमकाना शुरू कर दिया। ढाबा मालिक ने कहा कि तीनों ने इस मामले से उसे बचाने के लिए 10 हजार में सौदा तय हुआ। पांच उसने मौके पर ही दे दिए व बाकी रुपये रविवार को देने की बात हुई। आरोपियों ने ढाबा मालिक को फोन पर संपर्क कर पैसे पहुंचाने के लिए कहा।
रविवार को जब उसने फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ था। जब नूर अहमद को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में मामले की जानकारी दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें