मोहाली। जिले में मंगलवार को कोरोना से पांच लोग संक्रमित हुए, जबकि आठ ने कोरोना को मात दी है। किसी भी व्यक्ति की कोरोना से जान नहीं गई। जिला प्रशासन के लिए यह काफी राहत की बात है। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि कोविड गाइडलाइन का पालन जरूर करते रहें। तभी हम कोरोना महामारी को मात देकर इससे बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में स्थिति सुधारने के साथ ही कुछ और राहत दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान संक्रमित हुए लोगों में घडुआं से दो, खरड़ से एक और मोहाली से दो संक्रमित शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कुल 68409 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67312 लोग ठीक हो चुके हैं। 1056 लोगों की मौत हुई है, साथ ही सक्रिय 41 केस बाकी रह गए हैं।