फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हेयर सैलून में मारपीट और तोड़फोड़, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना सोहाणा क्षेत्र के गांव सोहाना में स्थित एक हेयर सैलून पर हमला कर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में राम अवतार सिंह उर्फ हरमन (19 वर्ष) निवासी गांव सोहाना ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ वर्ड्स हेयर सैलून में काम करता है। 27 जनवरी 2026 को वह अपने मालिक गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के साथ सैलून में मौजूद था।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे आकाशदीप सिंह निवासी गांव भागोमाजरा अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी के हाथों में डंडे-सोटे और अन्य हथियार थे और आते ही उन्होंने गालियां देना शुरू कर दीं। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके और उसके मालिक के साथ मारपीट की और सैलून में जमकर तोड़फोड़ की। बताया गया कि एक दिन पहले बाजार में हुए विवाद के चलते यह हमला किया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना सोहाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें