फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मोहाली में संक्रमण से पांच की मौत और 99 पॉजिटिव मिले, 268 लोगों ने जीती जिंदगी की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना से जहां पांच लोगों की मौत हुई, वहीं 99 नए संक्रमित भी सामने आए हैं। साथ ही 268 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। ताकि कोरोना महामारी पर काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि अब यह समय काफी गंभीर चल रहा है। अब लोगों को सावधानी रखने की जरूरत है। क्योंकि भले ही कोरोना के केस कम आ रहे हैं, लेकिन कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनके बारे में जिला प्रशासन ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि जो संक्रमित सामने आए हैं उनमें डेराबस्सी के आठ, ढकोली के 22, लालड़ू के दो, बूथगढ़ केे पांच, घडुआं के पांच, खरड़ के 19, कुराली के छह, बूनड़ से एक और मोहाली के 31 संक्रमित शामिल हैं। वहीं, अब सब जगह कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में मिशन फतेह के तहत करवाए गए सर्वे में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि वायरस कमजोर पड़ा है। क्योंकि पूरे जिले के गांवों में 328 कोरोना के केस मिले हैं।
बता दें कि मोहाली में अब तक कोरोना के 67204 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 64459 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी 1759 मरीज सक्रिय हैं और अब तक 986 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें