फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत नेहरा गैंग के पांच गुर्गे हथियारों व लूटी कार समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़/मोहाली। खरड़ पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के पांच शातिरों को हथियारों व लूटी हुई कार समेत काबू किया। आरोपी गैंगस्टर सपंत नेहरा गैंग के गुर्गे हैं। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच में है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास उर्फ लक्की वासी बड़ाली, यशिन अख्तर वासी जालंधर, गुरविंदर सिंह उर्फ गुगी वासी रूपनगर, रमनदीप सिंह उर्फ रमना वासी रूपनगर के रूप हुई है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इनके पकड़े जाने से एक लूट की वारदात सुलझी है। पूछताछ में कई और खुलासे होने के आसार है।
जिला पुलिस कई दिनों से पीजी और रिहायशी सोसायटियों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास नाम का युवक हथियारों समेत बडाली बस स्टैंड पर खड़ा है। साथ ही वह किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस ने वहां पर दबिश देकर उसे दबोच लिया था। जब आरोपी से पूछताछ की तो पहले आरोपी पुलिस को उलझाता रहा। उसका कहना था कि उसका दोस्त विदेश में पढ़ाई करने के लिए गया हुआ है। उसने उसे यह पिस्टल व कारतूस दिए थे। हालांकि पुलिस को उसकी बात पर विश्वास नहीं हो रहा था। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सारा राज खोल दिया। साथ ही बताया कि वह लूट की वारदातों को अंजाम देता है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि तीस जनवरी को खरड़ थाने में जो केस दर्ज हुआ था, वह भी सुलझा लिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उन्हें लगता है कि उनके इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति रह रहा है तो इस बारे में भी पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें