फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून तक मैनुअल पास होंगे फर्स्ट फ्लोर के नक्शे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर काउंसिल के बिल्डिंग ब्रांच में फर्स्ट फ्लोर का नक्शा पास करवाने वालों को पंजाब सरकार ने राहत प्रदान की है। अब ऑनलाइन की जगह मैनुअल प्रणाली से फाइल जमा करवाने के निर्देश पारित किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब निकाय विभाग की तरफ से नगर काउंसिल के अधीन होने वाले निर्माण कार्यों के लिए पास करवाए जाने वाले नक्शों की फाइल को मैनुअल की जगह ऑनलाइन प्रणाली में तबदील किया गया था। वहीं, ऑनलाइन प्रणाली द्वारा नक्शों की फाइल जमा होने का नतीजा यह हुआ कि पहले नक्शों की फाइल को पास होने में पहले महीनों लगते थे, वो काम कुछ दिनों में होना शुरू हो गया।
दूसरी ओर, बीते कुछ महीनों से ऑनलाइन नक्शों की फाइलों को जमा करवाने के लिए सबसे ज्यादा परेशानी इमारत के फर्स्ट फ्लोर का नक्शा पास करवाने में आती है। क्योंकि फर्स्ट फ्लोर के नक्शे की फाइल को सॉफ्टवेयर तकनीकी खामी के चलते मंजूरी प्रदान नहीं करता, जिसको दूर करने के लिए निकाय विभाग की टेक्निकल टीम काम कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने आदेश पारित किए हैं कि जब तक सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खामी को दूर नहीं किया जाता, तब तक फर्स्ट फ्लोर के नक्शों की फाइल को मैनुअल प्रणाली से कार्य में लाया जाए। पहले इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च थी, परंतु पिछले 2 महीनों से लागू लॉकडाउन की वजह से इसकी तारीख को अब 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।
ईओ संदीप तिवाड़ी ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार फर्स्ट फ्लोर के नक्शों की फाइल को 30 जून तक मैनुअल तरीके से रिसीव करने की छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें