फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पहले किया शोषण, पुलिस के दबाव में शादी कर किया जबरन धर्म परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र की एक युवती ने बिहार निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। शादी के बाद उस पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अमानवीय यातनाएं देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

युवती ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। पुलिस शिकायत के दबाव में मार्च 2026 में उसने युवती से शादी की। पीड़िता का आरोप है कि शादी के अगले ही दिन आरोपी ने कहा कि उसने केवल केस से बचने के लिए शादी की थी। उसने युवती की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी। युवती ने बताया कि शादी के दौरान उससे कई दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाए गए। बाद में उसे पता चला कि ये दस्तावेज धर्म परिवर्तन से संबंधित थे। आरोपी उस पर अन्य कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव भी बनाता रहा।
यातनाएं और दहेज प्रताड़ना
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी नशे का आदी था और अक्सर मारपीट करता था। उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया और शरीर को सिगरेट से दागा गया। आरोपी अपने दोस्तों के सामने भी उसका अपमान करता था। शादी के बाद उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसे गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं।
विज्ञापन




परिजनों ने ठुकराया, आरोपी फरार

युवती के अनुसार, आरोपी के परिजनों ने उसे स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने दूसरे धर्म से होने और दहेज न लाने का हवाला दिया। कुछ समय पहले आरोपी उसे छोड़कर बिहार चला गया और जीरकपुर का किराये का मकान भी खाली कर दिया। फोन पर संपर्क करने पर आरोपी ने उसे साथ रखने से इन्कार कर दिया। ढकोली के एसएचओ सतिंदर सिंह ने कहा कि अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें